शाहपुरा में महिला से पर्स छीनने वाले गिरोह पकड़ा, 10 लाख का माल बरामद

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में महिला से पर्स लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। 29 मई को फरियादी मो. आमीन ने रिपोर्ट की थी कि 28 मई की रात पत्नी के साथ न्यू मार्केट जाते समय तीन अज्ञात लोग पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और अन्य सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर 340 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। 12 जून को मुखबिर सूचना पर दानापानी ओवरब्रिज के पास तीन आरोपियों को पकड़ा गया। तौसिफ उर्फ अयान और दो नाबालिगों ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ, जिसमें सोने की चैन, पेंडल, हार, झुमके, कंगन, वनप्लस 12 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक शामिल है। तौसिफ ने एक अन्य वारदात में भी शामिल होने और कुछ जेवर शबदर ईरानी को बेचने की बात स्वीकार की। शबदर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

Next Post

जिलाध्यक्ष के लिए हर दावेदार भेज रहे अपने समर्थकों को

Fri Jun 13 , 2025
शाजापुर।कांग्रेस में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर प्रभारी को भेजा गया है. प्रभारी के सामने हर दावेदार अपने समर्थकों को भेजकर अपनी उपलब्धियां गिनवा रहे हैं. एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रभारी शाजापुर जिले में रहेंगी और फिर छह नामों की पैनल भोपाल भेजेंगी. फिर इसी पैनल में […]

You May Like

मनोरंजन