जिलाध्यक्ष के लिए हर दावेदार भेज रहे अपने समर्थकों को

शाजापुर।कांग्रेस में पहली बार जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर प्रभारी को भेजा गया है. प्रभारी के सामने हर दावेदार अपने समर्थकों को भेजकर अपनी उपलब्धियां गिनवा रहे हैं. एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रभारी शाजापुर जिले में रहेंगी और फिर छह नामों की पैनल भोपाल भेजेंगी. फिर इसी पैनल में से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी.

गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पहली बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की जा रही है. अभी तक अध्यक्ष पैराशुट से ही बनते आए हैं, लेकिन पहली बार लग रहा है कि अध्यक्ष पैराशुट से नहीं जमीन से बनकर आएगा. प्रबल दावेदारों की बात करें, तो वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश्वरप्रताप सिंह, नरेश कप्तान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, रचना जैन शामिल हैं. अब देखना यह है कि रायशुमारी के बाद पैनल में भेजने वाले नाम में से किसका नाम तय होता है. हालांकि समर्थक अपने-अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए प्रभारी के पास जाकर उनकी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं.

Next Post

आधी-तूफान के साथ बारिश से शहर तरबतर, बिजली गिरने से दो की मौत 

Fri Jun 13 , 2025
रतलाम। शहर में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। करीब 20 मिनट की बारिश में दर्जनों पेड़ गिर गए, कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर जा गिरे। राजस्व कॉलोनी में तीन खंभे गिरने से बड़ा […]

You May Like