
उज्जैन। मलखंभ का घर में अभ्यास कर रहे मासूम के गले में मंगलवार- बुधवार रात रस्सी का फंदा उलझ गया। परिवार ने उसे देखा तो तत्काल नीचे उतारा और पिता अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन मासूम की मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना स्थल की भी जांच की गई है।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि मालनवासा के समीप त्रिवेणी विहार में रहने वाला नीरज लश्करी मजदूरी का काम करता है। उसका पुत्र योग लश्करी 11 वर्ष संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 4थी का छात्र था। मासूम मलखंभ का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा था। वह स्कूल में ही क्लास भी अटेण्ड करता था। उसने घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में मलखंभ के लिए दरवाजे पर कपड़ा भी बांध रखा था। बीती शाम वह घर पर ही मलखंभ का अभ्यास कर रहा था। उस दौरान परिवार नीचे कमरे में था। रात 9 बजे तक वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने पहुंचे। पिता के होश उड़ गए। मासूम योग मलखंभ के लिए बांधे गए कपड़े में उलझा हुआ था,और गले में फंदा लग चुका था।
