
हत्याकांड में जेल से जमानत पर निकले बदमाश ने गवाह को धमकाया
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत धोबीघाट काॅलोनी में हुए रूबी पारस हत्याकांड में जेल से जमानत पर बाहर निकले बदमाश ने गवाह को धमकाया हैं।
पुलिस ने बताया कि विशाल कुमार विरहा 41 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोराबजार मोहन स्वीटस के सामने एमपी आनलाईन व बैंक आफ बड़ोदा का क्योस्क का संचालन करता है वर्ष 2022 में उसके मामा का दामाद सोनू उर्फ संगम पारस उसके मामा की बेटी रूबी पारस की धोबीघाट कालोनी में हत्या कर दिया था उक्त प्रकरण में वह साक्षी है सोनू उर्फ संगम पारस कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर आया है। जब वे अपनी दुकान में था तभी सोनू उर्फ संगम पारस उसकी दुकान के सामने आकर उसके साथ विवाद करने लगा एवं बोला कि तूने कोर्ट में मेरे खिलाफ गवाही दिया तो तुझे छोडूंगा नहीं मैने पहले भी मर्डर किया है अब दूसरा मर्डर तेरा करूंगा। धमकी देते हुये संगम पारस उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे कंधे एवं कमर में चोट आ गयी।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर
संगम पारस उर्फ सोनू पारस 36 वर्ष निवासी टीव्ही टावर के पास कटंगा थाना केण्ट को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से तलवार जप्त की गई है।
