रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया

दूतावास ने आज जानकारी देते हुए बताया कि हमारे अधिकारियों ने उन सभी अस्पतालों का दौरा किया है जहां हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों को भर्ती कराया गया है।

दूतावास ने इससे पहले बताया है कि बदकिस्मती से शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज मौत हो गई जबकि तीन आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है, दो और सामान्य वार्ड में भर्ती हैं जबकि बाकी को छुट्टी दे दी गई है।

दूतावास ने कहा कि हम घायल भारतीय नागरिकों को दी गई चिकित्सा देखभारल के लिए सऊदी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं और परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि दूतावास हर संभव मदद करेगा।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिससे वहां आग लग गई और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई।

यमन में लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि आज रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 4 को निशाना बनाकर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया।

इससे पहले शनिवार को इसी हवाई अड्डे पर हुए एक घातक मिसाइल हमले में घायल भारतीय की आज मौत हो गई। इस हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विदेश मंत्री ए. जयशंकर ने भारतीय नागरिक की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दूतावास हर संभव मदद करेगा।”

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “इस बात की पुष्टि हो गई है कि यूसुफ साहब हमले में चल बसे हैं। उनके बेटे के घुटने की सर्जरी चल रही है, एक और बेटा अस्पताल में है और उसके पैर की तीन उंगलियां काट दी गई हैं। उनकी बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। विदेश मंत्री को उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपट्टनम का रहने वाला है।”

Next Post

केरल विधानसभा सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाएगी

Mon Oct 12 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर नियम 118 के तहत एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। प्रदेश में सत्ताधारी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार श्री ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर […]

You May Like

Play sound