
सौसर। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले में सौसर पुलिस ने मोहगांव निवासी आरोपी अमन पिता असलम खान (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग लड़की का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि जांच के बाद आरोपी अमन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 65(1), 78(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 5(1), 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है।
