भोपाल:कोलार इलाके में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. शनिवार को मृतक जब अपने तीन दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया. इसके बाद कार से सभी अपने निवास की तरफ जा रहे थे. तभी युवक के सीने में तेज दर्द उठा. मृतक के साथ उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय मृतक ईशान दुबे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचा था. ईशान जब अपने घर नेहरू नगर की तरफ से कार में बैठ कर जा रहा था, तभी उसके सीने में तेज दर्द उठा. उसके दोस्त उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के दौरान ही डाक्टरों ने ईशान को मृत घोषित कर दिया. कोलार पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर शव को पीएम के लिए भिजवाया. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक के बारे में यह भी जानकारी दी गई है कि 24 दिसंबर को उसने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के बीच मनाया था.
