
भोपाल। राजधानी में एक महिला आरक्षक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर स्वयं को सौरभ बताया, जबकि बाद में उसका वास्तविक नाम शोहरब सामने आया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव डाला और गर्भवती होने के बाद संबंध तोड़ दिए।
मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, डिजिटल साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
