
भोपाल। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
डॉ. बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा एक रील में कांग्रेस की पूर्व नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय हालात ऐसे थे कि आलू से सोना बनाने जैसी बातें होती थीं, जबकि गेहूं की खरीदी बेहद सीमित मात्रा में होती थी।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है और खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसमें कांग्रेस सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा अपनी नीतियों को किसान हितैषी बता रही है।
