वियतनाम में सरकारी कर्मचारियों को व्यवसाय स्थापित करने की अनुमति नहीं

हनोई, 17 जून (वार्ता) वियतनाम की नेशनल असेंबली ने मंगलवार को उद्यम कानून में संशोधन पारित किया, जिसके अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों एवं सार्वजनिक सेवा के कर्मचारियों को व्यवसाय स्थापित करने और पूंजी का निवेश करने की अनुमति नहीं है। यह जानकारी वियतनाम समाचार एजेंसी ने दी।

रिपोर्ट के अनुसार, इस संशोधित कानून के अपवाद में केवल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं राष्ट्रीय डिजिटल परिवर्तन पर कानूनी प्रावधानों द्वारा स्वीकृत मामले शामिल हैं।

उद्यम कानून के 2020 संस्करण के अंतर्गत, सार्वजनिक कर्मचारियों को पूंजी लगाने की अनुमति थी, लेकिन उद्यम स्थापित करने या प्रबंधित करने पर प्रतिबंध था। संशोधित उद्यम कानून एक जुलाई, 2025 को प्रभावी होगा।

 

Next Post

कार्यभार के कारण टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बना: बुमराह

Wed Jun 18 , 2025
लंदन (वार्ता) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह कार्यभार प्रबंधन के कारण टेस्ट कप्तान नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी सूचित किया था । शुक्रवार को शुरु होने वाले टेस्ट मैच से पहले एक साक्षात्कार […]

You May Like

मनोरंजन