स्लीपर बस में लहसुन की अवैध लोडिंग पकड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने 5 हजार का चालान काटा

इंदौर: यातायात पुलिस की विशेष जांच मुहिम में स्लीपर बस के भीतर बड़ी मात्रा में लहसुन लोड मिलने पर बस संचालक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। बस में यात्रियों की जगह भारी माल भरकर नियमों का उल्लंघन किया था.यातायात सूबेदार अरुण सिंह ने बताया कि मेरी टीम द्वारा शहर के यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए बसों की सघन जांच की जा रही है.

इसी अभियान के तहत टीम ने स्लीपर बसों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान स्टार चौराहा पर न्यू बेतवा बस सर्विस की स्लीपर बस को रोककर देखा गया तो पता चला कि यात्रियों के सामान्य सामान के बजाय अंदर बने स्लैब पर भारी मात्रा में लहसुन की बोरियां लोड की गई थीं. बस में सिर्फ कुछ अटैची, बैग और बाल्टी जैसे सामान थे, जबकि यात्रा के दौरान अतिरिक्त माल ले जाना नियमों के खिलाफ है.

पुलिस ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए बस संचालक पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत मौके पर 5,000 रुपए का चालान बनाया और बस को आवश्यक निर्देश देकर आगे रवाना किया. ट्रैफिक पुलिस ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सामान ही ले जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित न हो.

Next Post

भट्टा पर दर्दनाक हादसे के बाद विवाद भड़का: तीन साल के बच्चे की मौत

Wed Nov 19 , 2025
इंदौर:बाणगंगा क्षेत्र में मिट्टी के भट्टे पर डंपर चालित करते समय तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद बच्चे के परिजनों और अन्य लोगों ने डंपर चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like

मनोरंजन