पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से गिरायी गयी हेरोइन पकड़वाने वाला किसान सम्मानित

श्रीगंगानगर, 18 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित रावला सीमा क्षेत्र में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिरायी गयी हेरोइन और अफीम की खेप को तुरंत सूचना देकर बरामद करवाने वाले किसान को पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को उसके घर जाकर सम्मानित किया।

रावला थाना क्षेत्र के 14 केएनडी-ए में किसान संतराम के खेत में रात करीब एक बजे ड्रोन से पैकेट गिराये गये। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस को खेत की तलाशी में कुल 12 पैकेट मिले। इनमें करीब पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बतायी गयी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिरायी गयी थी। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उक्त क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इस खेप को लेने आए भारतीय तस्करों को पकड़ नहीं जा सका।

पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर ने आज ड्रोन ड्रॉपिंग वाली जगह का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वह सीधे उस किसान के घर पहुंचे, जिसका सहयोग कार्रवाई में काम आया। किसान संतराम सुथार को पुलिस ने सम्मानित किया। उन्होंने घटना से जुड़ी जानकारी ली और आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशा तस्करी रोकने में स्थानीय लोगों की भूमिका सबसे अहम है।

 

 

Next Post

नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत

Fri Sep 18 , 2026
लागोस, 18 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच […]

You May Like