VS में सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में तकनीकी संचालक एस एस राजपाल, अनुभाग अधिकारी, श्रीमती जयंती रामहरिया, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती गीता ठाकुर,सहायक ग्रेड-3 घनश्याम सिंह, अब्दुल सलीम, प्रवीण कुमार जैन, राम प्रसाद शर्मा, गोपाल सोनी एवं फर्राश कन्हैयालाल चौरसिया को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके सभी लोक सेवकों को आज विधानसभा भवन स्थित सभागार में सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई ।

प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सचिवालय में अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत लोक सेवकों का एक साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

Next Post

भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का हमला विफल किया, आठ पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट

Thu May 8 , 2025
श्रीनगर 08 मई (वार्ता) भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार देर शाम जम्मू-कश्मीर में किए गए हमले को विफल करते हुए पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया। रक्षा सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि पाकिस्तान की ओर से सतवाड़ी, सांबा, आर एस पुरा और […]

You May Like