केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक के नेतृत्व में ‘एकता मार्च आयोजित

छतरपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार 15 नवंबर को छतरपुर शहर में भव्य ‘यूनिटी मार्च’ (एकता मार्च) का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे चौपाटी प्रताप सागर से शुरू हुए इस विशाल मार्च में शुरुआत से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मार्च में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, युवाओं के संगठन और कई सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में “एकता में शक्ति है” के नारे गूंजते रहे और लोग तिरंगे झंडे के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते दिखे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज में एकता, सौहार्द और समरसता ही देश को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छतरपुर ने फिर साबित किया है कि यहां की जनता देशहित और सामाजिक एकता के लिए हमेशा अग्रणी रहती है।

मार्च शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ और शहर में देशभक्ति व एकजुटता का माहौल छाया रहा।

Next Post

ढड़ारी-हमा क्षेत्र में आज दिन भर की बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Sat Nov 15 , 2025
छतरपुर। आज शनिवार को छतरपुर तहसील के ढड़ारी, हमा और आसपास के इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग द्वारा घोषित रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम लगभग 4 बजे तक फीडरों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बंद रही। गढ़ीमलहरा उपकेंद्र […]

You May Like