स्कोडा ने जारी की नयी कुशक की कीमत

नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने नये लुक में अपग्रेड के साथ नयी कुशक की कीमतों और ग्राहकों को डिलिवरी की घोषणा की है।

कंपनी ने इस साल जनवरी में नयी कुशक लॉन्च की थी। स्कोडा ऑटो इंडिया ने शनिवार को बताया कि इसकी कीमत 10.69 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये तक है।

बिल्कुल नये एट-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, रियर सीट मसाजर, और कई नये फीचर्स तथा मानक उपकरणों के साथ नयी कुशक 1.0 टीएसआई और नयी कुशक 1.5 टीएसआई दोनों में स्कोडा ऑटो इंडिया की यूरोपीय इंजीनियरिंग और पांच सितारा सेफ्टी को भारतीय सड़कों के अनुकूल बनाया गया है।

नयी कुशक पांच मॉडलों – क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टिज और मॉन्टे कारलो – में उपलब्ध हैं, जो मैनुअल और रियल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प देती है।

ये कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू और डीप ब्लैक के पुराने रंगों के अलावा तीन बिल्कुल नये रंगों शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे, और चेरी रेड में उपलब्ध हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, “ स्कोडा में हमारा मिशन यूरोपियन टेक्नोलॉजी को सबके लिए उपलब्ध कराना और इसे ज़्यादा कस्टमर्स के लिए आसान बनाना है। नयी कुशक के साथ हम सच में पूरी रेंज में वैल्यू को नये सिरे से परिभाषित करते हैं। नयी कुशक सभी वेरिएंट्स में कॉम्पिटिटिव प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर बेहतर मानक सुरक्षा फीचर्स के साथ सबसे आगे है। ”

नयी कुशक अपने परिचित और खास तौर पर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लाइन-अप के साथ एक बार फिर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें छह-स्पीड मैनुअल और आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर हैं। इसका टर्बोचार्ज्ड इंजन 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है, और 19.66 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।

नयी कुशक 1.5 टीएसआई ज्यादा परफॉर्मेंस की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए हैं। इसमें 110 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह खास तौर पर सेवेन-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं, जबकि मॉन्टे कार्लो में चमकदार दिखने वाले लाल ब्रेक कैलिपर्स हैं। इसकी ईंधन दक्षता 18.72 की किमी प्रति लीटर की है।

कंपनी चार साल या एक लाख किमी तक की वारंटी दे रही है। साथ ही चार साल तक रोडसाइड एसिस्टेंस भी मिलता है।

 

Next Post

छोटे ॠण देने वाले माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना 2.0 की घोषणा

Sat Mar 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने छोटे ऋण देने वाले माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (सीजीएसएमएफआई-2.0) शुरू की है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस योजना का उद्देश्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों को राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यास कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) को उनके माध्यम से […]

You May Like