जीआरपी को ट्रेन में सवार युवकों के पास मिली हजारों की अवैध शराब

उज्जैन। ट्रेन में सवार तीन युवकों को आरपीएफ पुलिस ने सर्चिंग के दौरान हिरासत में लिया, युवकों के पास से हजारों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरपीएफ की टीम ने तीनों को जीआरपी के सुपुर्द किया जहां मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जीआरपी ने बताया कि इंदौर पटना ट्रेन में बैठे तीन युवकों के पास बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब होने की सूचना आरपीएफ टीम को मिली थी। ट्रेन में सर्चिंग के दौरान शुजालपुर के पास से तीनों युवकों को पकड़ा गया जिनके नाम पंकज, अंकित और राज रघुवंशी सामने आए। उनके बैग की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की बोतल भारी होना सामने आई। जिसकी कीमत 85 हजार के लगभग है। तीनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें उज्जैन जीआरपी के सुपुर्द किया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार तीनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है। शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूर्व में भी ट्रेनों के माध्यम से शराब लाने ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। विदित हो कि अब तक सडक़ मार्ग से ही अवैध शराब परिवहन के मामले सामने आ रहे थे। धार्मिक नगरी में शराब पर प्रतिबंध लगा होने के बाद से शहरी सीमा में शराब लाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और धरपकड़ की जा रही है। इसी के चलते अवैध शराब मामलों में लिप्त मामलों में लिफ्ट लोगों द्वारा अब लोगों द्वारा ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है।

Next Post

कांग्रेस ने शहर भर में फूंके भाजपा सरकार के पुतले

Fri Feb 20 , 2026
ग्वालियर। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज शाम शहर भर में कई जगह जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी सहन नहीं होगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आह्वान पर ब्लॉक कमेटियों […]

You May Like