
रतलाम। पुलिस ने कार से डोडाचुरा ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके कब्ज से 2 क्विंटल 80 किलो डोडाचुरा जब्त किया। चौकी सालाखेड़ी की संयुक्त टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। टीम ने मुखबीर की सूचना पर रविवार को क्रेटा कार को सालाखेडी फंटे पर रोका। पुलिस को देखकर रुकने के बाद आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर धराड़ टोल के पहले पकड़ा। तलाशीमें 14 बोरे में भरा अवैध मादक पदार्थ 2 क्विंटल 80 किलो कीमती 42 लाख रुपये तथा एक क्रेटा कार जब्तकी। पूछताछ में कार में सवार युवकों ने अपना नाम भरतदान पिता सोहनदान चारण (31) , मुकेश पिता गिरधारीराम सारण (25)निवासी तालिया नोखडा चारणा थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान बताया। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना स्टेशन रोड लाई। आरोपी भरतदान व मुकेश के विरूद्ध अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी भरतदान व मुकेश से मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत, लाने ले जाने के सम्बध मे पुछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्दीक की जावेगी। गिरफ्तारी में निरीक्षक जितेंद्रसिह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उनि जगदीश यादव चौकी प्रभारी सालाखेडी, विजयसिह बामनिया, सउनि बबलु डागा, प्रआर. निलेश पाठक, विजय मीणा, अलेक्जेंडर राय, अजय दुबे, कुलदीपसिह सिसोदिया, जितेंद्रसिह बघेल, मुकेश चौहान, केपी सिह परिहार, आर. दीपक मकवाना, प्रदीप, अनिल सौलंकी की सराहनीय भूमिका रही।
