कारों के बीच भिड़ंत, एयर बैग खुलने से बची जान,3 लोग घायल, चपेट में आयी गाय की मौत

खिलचीपुर/ब्यावरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खिलचीपुर-भोजपुर मार्ग पर रविवार की रात्रि को दो कारों के बीच जोर की टक्कर हो गई, खिलचीपुर थानांतर्गत भोजपुर रोड पर दोलाज के समीप हुई दुर्घटना में वाहन की चपेट में आयी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कारों में सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. कारों के एयर बैग खुलने से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई.

पुलिस के अनुसार राजस्थान के घाटोली थानांतर्गत पालखंडा गांव निवासी हीरालाल तंवर उम्र 35 वर्ष अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक आर.जे. 17 सीसी 0236 से खिलचीपुर से घाटोली तरफ जा रहे थे दूसरी और से खिलचीपुर थानांतर्गत बावड़ी बे गांव निवासी विष्णु सौंधिया उम्र 30 वर्ष और दिनेश सौंधिया उम्र 32 वर्ष ईको कार क्रमांक एम.पी. 41 सीबी 3411 से राजस्थान के झालावाड़ से खिलचीपुर की ओर आ रहे थे.

हाईवे पर आयी गाय

जानकारी के अनुसार दोलाज के यहां एकाएक गाय हाईवे पर आ गई. एक कार स्विफ्ट गाय से टकरा गई. गाय उछलकर सामने से आ रही ईको कार से जा भिड़ी इससे दोनों कार के बीच जोर की टक्कर हो गई. दोनों कार के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

एयर बैग खुलने से अनहोनी टली

घटना के समय दोनों कारों के एयर बैग खुल जाने से कोई अनहोनी टल गई, इससे किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने से बच गया. दुर्घटना में तीनों कार सवार को खिलचीपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाहर रेफर किया गया. जानकारी लगने पर खिलचीपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है.

Next Post

युवा दिवस: महापुरुषों, वीरांगनाओं के संग निकला चल समारोह, देशभक्ति गीतों और आदिवासी नृत्य ने मनमोहा

Mon Jan 12 , 2026
ब्यावरा। स्वामी विवेकानंद की जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में आयोजन हुए. नगर में स्कूली बच्चों ने विशाल चल समारोह निकाला. चल समारोह में महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति ने अभिभूत कर दिया. स्थानीय विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी एवं सिस्टर निवेदिता गर्लस हायर […]

You May Like