
सीधी।13 ग्रामों में सीधी पुलिस का जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम झाला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल मे सरपंच, सचिव सहित महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे। जिनसे पुलिस एवं जनता के बीच संवाद की कड़ी को सरल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महिला एवं बालक / बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों व घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अपराधों के रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले तरीकों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर नशामुक्ति हेतु आमजन से अपील किया गया कि जो लोग किसी भी प्रकार का नशा का सेवन करते है, सर्वप्रथम स्वयं को नशा मुक्त करें। साथ ही नशे का व्यापार करने वाले लोगो की गुप्त जानकारी पुलिस को देकर उन पर कार्यवाही करवाते हुए समाज की गंदगी को साफ करने में पुलिस का सहयोगी बने। इसी कड़ी में संवाद के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध जैसे कि हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में बताया जाकर मोबाइल एवं इंटरनेट का सावधानी पूर्वक उपयोग करने हेतु समझाया गया।
