60 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा। गोविन्दगढ़ पुलिस को गांजे की एक खेप पकडऩे में सफलता मिली. रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारो में अवैध गांजा छत्तीसगढ़ से लेकर रीवा कुछ लोग आ रहे है. पुलिस ने नाकेबंदी कर दो आरोपियो को 60 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, साथ ही दो कार भी जप्त की गई है.

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की छुहिया घाटी से लगे टीकर मार्ग मे 02 चार पहिया वाहन मे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर आरोपीगण बेचने की फिराक मे हैं. सूचना पर पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए 02 आऱोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 किलो गांजा और परिवहन मे उपयोग मे लाई गई 01 टाटा हैरियर कार तथा 01 अर्टिगा कार को जप्त कर आऱोपियो के विरूद्ध कार्यवाही की गई. पकड़े गये 60 किलो मादक पदार्थ गांजा की कीमती करीबन 06 लाख आकी गई है. वही गिरफ्तार किये गये आरोपियो में पुष्पेन्द्र उर्फ लल्ली पिता प्रकाश नारायण मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 बुढार जिला शहडोल एवं आदित्य उर्फ अमित दुबे पिता राम मनोहर दुबे उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 29 शहडोल शामिल है.

Next Post

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च,कटोरा लेकर खाद मांगी

Thu Aug 28 , 2025
सीहोर। जिले में किसानों को फसल बीमा राशि व खाद न मिलने की समस्या को लेकर कांग्रेस खुलकर उनके पक्ष में आ गई है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और मुख्यमंत्री के […]

You May Like