भारत टॉकीज के पास टिंबर मार्केट में भीषण आग, चार लोग घायल, लाखों का नुकसान

भोपाल: भारत टाकीज के पास पुल पात्रा स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार की सुबह आग लग गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। हादसे के चलते लाखों के नुकसान की जानकारी सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 6 की तरफ फर्नीचर मार्केट में हादसा हुआ है. आग लगने से आरा मशीन और आसपास पर बनी दीवारें चपेट में आ गई। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड़ को मौके पर दी गई। बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार फायर स्टेशन के साथ ही भेल, पुलिस के 22 दमकल वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Next Post

रुची सोया ग्रुप बैंक फ्रॉड में ईडी का एक्शन, इंदौर-मुंबई में छापा, 23 लाख कैश जब्त, 20 लाख फ्रीज

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर: बैंकों से हजारों करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े रुची सोया ग्रुप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है. ईडी इंदौर सब जोनल ऑफिस की टीम ने इंदौर और मुंबई में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत […]

You May Like