सिवनी मालवा में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा, गांव गांव तक जाऐंगी रापनि की बसें

सिवनी मालवा।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को परास्त किया। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो पर आधारित है। पूरी पृथ्‍वी हमारा परिवार है।

यह बात प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बानापुरा कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहचान कृषि से होती है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिक सभी वर्ग के लिए योजनाऐं बनाई है। नर्मदपुरम जिला एतिहासिक एवं धार्मिक दृष्‍टी से महत्वपूर्ण जिला है। मध्‍यप्रदेश शासन गरीब वर्गों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी मालवा में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडियों को प्रोत्‍साहित करनें में कोई कोर कसर नहीं छोड रही है। नर्मदापुरम जिले के हॉकी खिलाडी विवेक सागर को ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करनें पर 01 करोड की प्रोत्‍साहन राशि दी गई थी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि युवा वर्गों को ध्‍यान में रखते हुए इस वर्ष 01 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएगी। साथ ही आगामी 05 वर्षों में 2.50 लाख सरकारी पद भरे जाऐंगे। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों में इस वर्ष 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट सबसे बेहतर आया है। इस वर्ष सरकारी स्‍कूल के बच्‍चों ने प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नर्मदापुरम जिले की भूमि उपजाऊ एवं समृद्ध है, यहां कृषि आधारित उद्योग लगानें के लिए शासन कृत संकप्लित है। नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश को प्रोत्साहित किया गया है। आने वाले समय में नर्मदापुरम जिला एक औद्योगिक विकसित जिला बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्‍य परिवहन निगम की बसें गांव गांव तक जाऐंगी। उन्‍होने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि गरीब आयुष्‍मान कार्ड धारी गंभीर मरीजों को चिकित्सालय पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरी की गई है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट को अयोध्या की तरह ही भव्‍य बनाया जाएगा और जहां जहां भगवान श्री राम के चरण पड़े हैं उन मार्गो पर तीर्थ स्‍थान बनाया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश देश के मध्‍य में है इसलिए हमारी जवाबदेही और जिम्मेदारी ज्‍यादा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्‍यप्रदेश शासन ने इस बार 2600 रूपए प्रति क्विंटल के मान से किसानों से गेहूं खरीदा है। आने वाले समय में हम 05 लाख के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत राशि का अनुदान देंगे। सोलर पंप में जो मीटर लगेगा उससे किसानों को फ्री में बिजली मिलेगी और आने वाले समय में सरकार किसानों से बिजल खरीदेगी भी। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 26 मई को नरसिंहपुर जिले में किसान उद्योग समागम मेले का आयोजन किया जाएगा। आगामी 03 दिवसीय इस मेले में अत्‍याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। आने वाले समय में रीवा सतना और चंबल में भी ऐसे ही मेले आयोजित किये जाऐंगे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शासन ने हर खेत में सिंचाई हेतु पानी पहुचाने का संकल्‍प लिया है। पहले प्रदेश के 07 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा भी जिसे बढ़ाकर 55 लाख हेक्‍टेयर में सिंचाई क्षमता विकसित कर ली गई है। आने वाले समय में 100 लाख हेक्‍टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्‍ध कराया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक अभिनव गौपालक योजना प्रारंभ की जाएगी। जो किसान 200 गिर गाय खरीदेंगे उन्हें 25 प्रतिशत तक की अनुदान राशि की छूट दी जाएगी। किसानों से दूध खरीदा जाएगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नरसिंहपुर- होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेश पचौरी सहित हजारों की संख्या में महिला पुरूष एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Next Post

अघोरी की वेशभूषा में आए युवक ने गल्ले से जबरन निकाले पैसे 

Thu May 22 , 2025
  शहडोल। अघोरी की वेशभूषा में आए युवक ने दुकानदार के गल्ले में हाथ डालकर सारे पैसे जबरन निकाल लिए । जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उक्त तथा कथित अघोरी, श्राप देकर भस्म कर कर दिए जाने की धमकी देकर रुपए लेकर भागने लगा । यह घटना जिले […]

You May Like