एम्बुलेंस की टक्कर से युवक घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक युवक की जान ले ली. लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक, घटना 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है. 38 वर्षीय फरियादी विजय कोचले निवासी खजराना ने बताया कि उनके बड़े भाई संजय कोचले अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से तेज गति में आ रही एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में वे सड़क पर गिर गए और उनके सिर, हाथ, कमर व पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहा, घटना के बाद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए घायल को ट्रामा सेंटर, खंडवा नाका पहुंचाया गया. यहां करीब 1-2 घंटे तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली एम्बुलेंस का नंबर टीएस-09-यूडी-8944 है. मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब हमेशा खाली रहेंगी 11 सीटें, पिछले साल आरसीबी की जीत के जश्न में जान गंवाने वाले प्रशंसकों को अनूठी श्रद्धांजलि, शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले होगा मौन

Wed Mar 25 , 2026
बेंगलुरु | पिछले साल आईपीएल-18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ की यादें आज भी ताजा हैं। उस त्रासदी में अपनी टीम का समर्थन करने आए 11 युवा प्रशंसकों ने अपनी जान गंवा दी थी। उनकी याद को चिरस्थायी बनाने के […]

You May Like