चौराहो से गायब यातायात पुलिस, जाम से जूझते लोग

रीवा: शहर का ऐसा कोई चौराहा और सडक़ नही जहा जाम न लगता हो. यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है. कई प्रयोग करने के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नही आ सकी. यातायात पुलिस भी चौराहो से गायब रहती है और जाम में लोग जूझते रहते है. ऐसी कोई सडक़ नही जहा जाम न लगता हो. बल की कमी का रोना यातायात में हमेशा बना रहता है.दरअसल यातायात डीएसपी की पदस्थापना न होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है.

व्यवस्था बनाने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी वाहन चेकिंग में लगे रहते है और समय मिलता है तो बाईपास में भी चक्कर काटने चले जाते है. शहर के अंदर जाम से लोग जूझते रहते है. अमहिया मार्ग, धोबिया टंकी, प्रकाश चौराहा, जयस्तंभ, घोड़ा चौराहे में अक्सर जाम लगता है. यात्रियो की रेवांचल ट्रेन तक छूट जाती है और एम्बुलेंस भी जाम में फसी रहती है. लेकिन यातायात पुलिस के जवान नजर नही आते, खुद लोगो को मोर्चा सम्भालना पड़ता है.

जाम लगने का सबसे बड़ा कारण शहर में बेलगाम दौड़ रहे आटो रिक्सा है और उसके बाद सडक़ पर दोनो तरफ किया गया अतिक्रमण है, जिसकी वजह से सडक़ो की चौड़ाई कम हो गई. आटो चालक कही भी आटो खड़ा कर देते है जिसकी वजह से जाम की स्थित निर्मित होती है. रात 10 बजते ही शहर के बीच से बड़े वाहन गुजरने लगते है जिनको शहर के अंदर आना है उनके अलावा भी यूपी, सिंगरौली जाने वाले वाहन शहर के बीच से निकलते है. भारी वाहनो के निकलने से भी जाम की स्थित रात में बनती है. हालाकि 10 बजे के बाद शहर में भीड़ कम जाती है लेकिन सैकड़ो की संख्या में भारी वाहन निकलने से जाम लगता है.
फ्लाई ओवर के बाद भी सिरमौर चौराहे में जाम
रीवा शहर में जाम की समस्या से निजात वाहन चालको को नही मिल रही है. सिरमौर चौराहा में फ्लाई ओवर बनाया गया है उसके बाद भी नीचे जाम लगा रहता है. यहा से चारो तरफ सडक़ जाती है नीचे सडक़ भी चौड़ी है उसके बाद भी ऐसा कोई दिन नही जब जाम न लगे. यही हाल समान तिराहे पर बने फ्लाई ओवर का है. जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये यहा फ्लाई ओवर बनाया गया. उसके बाद भी नये बस स्टैण्ड से लेकर समान तिराहे तक जाम लगा रहता है. दरअसल जाम की वजह है सडक़ पर किया गया अतिक्रमण, दोनो तरफ ठेले एवं फुटपाथ पर दुकाने लगाई है जिसकी वजह से सडक़ की चौड़ाई कम गई है और जाम लगता है. सुबह 9 बजे के बाद दोनो चौराहो से निकलना मुश्किल हो जाता है. जब तक सडक़ से अतिक्रमण नही हटाया जाएगा तब तक जाम से निजात नही मिल सकती है

Next Post

मैदा मिल रोड बदहाल, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी

Mon Aug 25 , 2025
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल:राजधानी में मैदामिल रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है. बारिश के दिनों में यहां सड़को पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं. जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशिनियों का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर इस सड़क मार्ग से आवागमन करते हुए गढ्ढों […]

You May Like