
भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी थाना टीला जमालपुरा का रिकार्डशुदा बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व से 16 अपराध के मामले दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि चौकसे नगर मोड के पास शराब दुकान के सामने एक व्यक्तिं को छुरी मार दी गई है. सूचना पर तत्काल पहुंची एफआरव्ही की टीम ने शाहिद (38) निवासी जहाँगीरावाद को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के बाद पुलिस की पूछताछ में शाहिद ने बताया कि आरोपी अरबाज फुंसी से उसका पुराने विवाद चल रहा था. अरबाज ने वाईन शांप के सामने शाहिद को जान से मारने की नियत से गले और उसके बायें हाथ की कलाई पर ब्लेड कटर से हमला किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे हिरासत में लिया गया. आरोपी अरबाज उर्फ फुंसी (26) निवासी टीला जमालपुरा ने पुलिस की पूछताछ में ब्लेड कटर से हमला करना स्वीकार किया. अरबाज को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसके बाद कोर्ट में पेश किया.
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अरबाज उर्फ फुंसी थाना टीला जमालपुर का गुण्डा बदमाश है, जिसके खिलाफ थाना टीला जमालपुरा , गौतम नगर, गाविंदपुरा, हनुमानगंज, मंगलवारा में अडीबाजी, अवैध हथियार रखने, जान से मारने की धमकी देने, गंदी गांलिया देने, अवेध शराब रखने जैसे कुल 16 अपराध विभिन्न धाराओ में दर्ज हैं और कोर्ट में मामले विचाराधीन है.
