खड़े ट्रक से टकराई बाइक युवक की मौत बेला के केमार गांव के पास हादसा

सतना: जिले रामपुर बघेलान थाने की बेला चौकी अंतर्गत ग्राम केमार के समीप सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दूबी निवासी विश्वनाथ सोंधिया अपनी बाइक से जा रहे थे। बेला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम केमार के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विश्वनाथ सोंधिया को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बेला पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, गंभीर घायल

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर: घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक को ट्रक ने टक्कर मार दी। किसी तरह से बच्चा बच गया तो ट्रक बैक करते वक्त उसके पैर पर चढ़ गया। पैरों को कुचलते हुए ट्रक निकल गया। घटना गोला का मंदिर इलाके नारायण बिहार, अनाज मंडी के पास की […]

You May Like