स्व. मनीष शर्मा की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इटारसी। कैरियर हॉस्पिटल भोपाल ने मुस्कान संस्था के सहयोग से स्व. मनीष शंकर शर्मा जी की स्मृति में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने स्व. शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। पूर्व मुख्य सचिव कृपा शंकर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा, कैरियर कॉलेज डायरेक्टर मनीष राजोरिया और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया। करीब 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाइयाँ एवं पैथोलॉजी जाँच की सुविधा दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि विशेष सहयोगियों अरुण शर्मा और वैभव शर्मा का आभार स्मृति चिन्ह भेंट कर व्यक्त किया गया। मनीष राजोरिया ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर मानवता की सेवा जारी रखी जाएगी।

Next Post

जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, 12 पूर्व मुकदमें हैं दर्ज

Sun Sep 28 , 2025
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए एक आदतन अपराधी जो जिला बदर बदमाश है उसे गिरफ्तार किया. पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को थाना निशातपुरा क्षेत्र निवासी जिला बदर बदमाश कपिल मीणा उर्फ बूचा उम्र 23 निवासी करोंद को उसके निवास क्षेत्र मे आने की सूचना पर […]

You May Like