उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में कई मुठभेड़ों में 34 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 16 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना के साथ मुठभेड़ की तीन घटनाओं में 34 आतंकवादी मारे गये हैं। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान की अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) मीडिया विंग ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर वजीरिस्तान, दक्षिण वजीरिस्तान और बन्नु जिले में ये अभियान चलाये थे।

आईएसपीआर ने कहा कि पहली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान सैनिकों ने आतंकवादी ठिकाने काे ध्वस्त करते हुये 18 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

एक अन्य अभियान में दक्षिण वजीरिस्तान जिले में आठ आतंकवादी मुठभेड में मारे गये हैं।

तीसरी मुठभेड़ बन्नु जिले में हुयी जिसमें सुरक्षा बलों के साथ आठ आतंकवादी मारे गये।

मीडिया विंग ने कहा कि इस क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाये के लिये पाकिस्तानी सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं।

Next Post

श्रीलंका कर्ज से बाहर निकलने, विकास की राह पर: आईएमएफ

Thu Oct 16 , 2025
कोलंबो, 16 अक्टूबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मौद्रिक एवं पूंजी बाजार विभाग के निदेशक टोबियास एड्रियन ने कहा है कि श्रीलंका धीरे-धीरे कर्ज के जाल से उबरने लगा है और विकास एवं विश्वास बहाली की राह पर चल पड़ा है। श्री एड्रियन ने वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट 2025 […]

You May Like