पुलिस ने युवक को उठाया तो आक्रोशितजनों ने घेरी चौकी

जबलपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणियों पर आपत्तिजनक प्रतिक्रियां देने पर पुलिस ने एक युवक को घर से उठा लिया। इसके बाद आक्रोशितजनों ने ननुसर चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणियों का लुहारी सूखा निवासी अविनाश पटेल ने वीडियो के माध्यम अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर विरोध जताया था।

उक्त प्रतिक्रिया पर कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए थाने में शिकायत थी जिसके बाद पुलिस ने युवक को उठाया था । इसी को लेकर कुर्मी क्षत्रिय समाज, ओबीसी महासभा, एससी एसटी समुदाय ने एकजुट होकर चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि झूठी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर नुनसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बिना निष्पक्ष जांच के कार्रवाई करते हुए अविनाश को घर से उठा लिया।

इस घटनाक्रम से समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशितजनों ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग चौकी परिसर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एड इंद्र कुमार पटेल, कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष कुर्मी विवेक चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, राजकिशोर पटेल, अविनाश पटेल, निशांत पटेल, मनोज पटेल, आशीष पटेल, मिथलेश ठाकुर, धीरज ठाकुर, गोविंद पटेल, आयुष पटेल, राम पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Next Post

पंजाब किंग्स को चार विकट से हराकर गुजरात टाइटंस शीर्ष चार में

Mon May 4 , 2026
अहमदाबाद, (वार्ता) जेसन होल्डर (चार विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन (57) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 40) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा कर अंक तालिका में […]

You May Like

मनोरंजन