तेलंगाना सचिवालय में फर्जी तहसीलदार गिरफ्तार

हैदराबाद, 07 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना सचिवालय में खुद को तहसीलदार बताकर अपनी कार पर नकली स्टिकर चिपकाकर घुसने वाले व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी अधिकारी की पहचान के अंजैया के रूप में हुई जो फर्जी आईडी कार्ड पहनकर सचिवालय परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहा था, और उसे विशेष पुलिस बल के जवानों ने गिरफ्तार किया।

उसकी गाड़ी और फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर ली गई और उसे पूछताछ के लिए सैफाबाद पुलिस को सौंप दिया गया।

Next Post

नासिक में आठ बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

Fri Feb 7 , 2025
नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक एजेंट सहित आठ कथित बंगलादेशी नागरिकों को गुरुवार को यहां अदगांव इलाके में एक निर्माण स्थल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह […]

You May Like