नवरात्रि पर्व के दौरान मांसाहारी दुकानें बंद रहें

बुधनी। चैत्र शुक्ल नवरात्रि पर्व आज गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है. पर्व को लेकर सर्व हिंदू समाज द्वारा एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपे गए ज्ञापन में नगर में संचालित मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई है. ज्ञापन में बताया गया कि नवरात्रि के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु सलकनपुर देवीधाम के दर्शन के लिए निकलते हैं. संगठनों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें खुली रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए विहिप, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से दुकानों को बंद रखने की मांग की. इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Next Post

कलेक्टर ने किया जैविक खेती का निरीक्षण

Thu Mar 19 , 2026
इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्राम नरसिंहखेड़ा एवं सेवनिया में किसानों द्वारा की जा रही है जैविक खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद किया और किसानों द्वारा उत्पादित किए जा रहे जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की […]

You May Like