
छतरपुर। जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी को आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण कैदी की मौत हुई है। उन्होंने विशेष रूप से जेलर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते उचित इलाज और देखरेख नहीं की गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की।
मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
