अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु वेनीवाल एवं डॉ.आयुष जाखड को दी गई विदाई

ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 13वीं वटालियन के कमाण्डेंट श्रुतिकीर्ति सोमबंशी ने कहा कि पुलिस और व्यापारी समन्वय से कार्य करना समाज को आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम र्है। किसी भी जिले में अगर कानून व्यवस्था सुदृढ है तो वहां आर्थिक विकास होगा, व्यापार और उद्योग में भी तरक्की होगी।

श्रुतिकीर्ति सोमबंशी कैट द्वारा होटल रेडीशन इण्डीजुअल में अतिरिक्त पुलिस आीक्षक अनु बेनीवाल एवं डॉ.आयुष जाखड के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदैव कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने और शहर को अमन और शांति देने के लिये कार्य कर रहे हैं। वे भी अपने दो वर्ष के दमोह एसपी के कार्यकाल में व्यापारियों से सीधे संपर्क में थे।

इस अवसर पर कैट महिला विंग द्वारा अनु वेनीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्वालियर जिले में सीखने को बहुत कुछ मिला। यहां के सभी व्यापारियों का बहुत सहयोग रहा है, आगे भी सभी से संपर्क निरंतर बनाये रखेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये डॉ.आयुष जाखड ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि कैट सक्रियता के साथ व्यापारी हित में काम कर रही है साथ ही प्रशासन एवं पुलिस से उनका समन्वय अच्छा है और यह समाज के लिये एक लाभदायक चीज है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कैट के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष, नितिन गोयल, पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, शरद मंगल, अजय मंगल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने अपने उदबोधन में अधिकािरयों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।

Next Post

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप: रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.8 मापी गई, पालू और सुलावेसी में झटकों से दहशत, सुनामी का कोई अलर्ट नहीं

Tue Jun 16 , 2026
जकार्ता | इंडोनेशिया में मंगलवार सुबह 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप सुबह 08:57 बजे 45 किलोमीटर की गहराई पर आया। पालू, सिगी, डोंगला और तोजो ऊना-ऊना समेत सेंट्रल सुलावेसी के कई हिस्सों में झटके काफी तीव्र महसूस किए गए, […]

You May Like