दमोह: अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदेश के सर्वांगीण विकास की पहल,कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 70वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पशुपालन व डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.इस अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान की तरह जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान के तहत 12 शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियों, इसके पूर्व ध्वजारोहण के साथ सलामी दी गई।
इस दौरान विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर प्रोविजनल नम्रता जैन, मंच के सामने जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगरे एटीएम मिनामाश्रम डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, सूबेदार अभिनव साहू, लाइन ऑफिसर दिनेश गोस्वामी के अलावा और भी अधिकारी गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
