चालक की सूझबूझ से बची 50 से ज्यादा जान

शहडोल। जिले के पतखई घाट में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब रायपुर से मैहर जा रही कांवड़ियों से भरी एक बस अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिरने के कगार पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद ट्रक चालक की सूझबूझ ने बस को समय रहते रोक दिया और 50 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों की जान बचा ली। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतखई घाट की है। थाना प्रभारी मुन्ना लाल राहंगडाले ने बताया कि बस जैसे ही घाट से उतर रही थी, उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने तत्परता से सामने चल रहे ट्रक चालक को इशारे और आवाज के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद ट्रक चालक ने बिना समय गंवाए अपने ट्रक को बस के आगे खड़ा कर दिया, जिससे बस रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसका अगला कांच टूट गया, लेकिन सौभाग्य से कोई भी कांवड़िया घायल नहीं हुआ। सभी यात्री सकुशल बच गए। बस में सवार सभी श्रद्धालु रायपुर से मैहर बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

Next Post

सेमेरिटंस के दो कैडेट्स का सर्वश्रेष्ठ NCC कैडेट्स के लिए चयन, कल साक्षात्कार

Sun Jul 20 , 2025
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय के दो ए कैडेट वेदज्ञ भूषण शर्मा और अर्णव तिवारी का चयन सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लिए हुआ है। उक्त दोनों कैडेट्स सोमवार को 13 एमपी बटालियन के अधिकारियों के साथ भोपाल जाएंगे, जहां उनका साक्षात्कार होगा। यहां चयन होने पर वह आगे जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए […]

You May Like