अभाना के पास भीषण सड़क हादसा, दो छात्राओं की मौत, एक गंभीर

दमोह: नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही चार छात्राएं सड़क से गुजर रही थीं, तभी तेज रफ्तार नाजिश बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। चौथी छात्रा खुशी यादव को मामूली चोट आई है। मृत छात्राओं में आरुषि पिता भानू प्रताप लोधी, उम्र 13 वर्ष, कक्षा 8वीं, निवासी इमालिया व दसोदा पिता कृष्णा पटेल, उम्र 13 वर्ष, कक्षा 8वीं, निवासी अभाना घायल छात्राओं में नित्या पिता संतोष सेन, उम्र 13 वर्ष, निवासी तालगांव (हालत गंभीर)बस के टकराने के दौरान बस में रखी केलों की कैरेट और 2-3 यात्री नीचे गिर गए।

इसमें एक यात्री देवकरण शर्मा पिता नारायण प्रसाद शर्मा, निवासी सिविल वार्ड नंबर 7, दमोह भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची व अन्य घायलों से जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पर नोहटा थाना पुलिस शिक्षा विभाग के अधिकारी सत्यम चौरसिया, टीआई मनीष कुमार के अलावा और भी विभाग के अधिकारी पहुंचे। घटना को गंभीरता से लेते हुए मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी इस हादसा को दुखद मानते हुए तत्काल पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों ने अभाना में जाम लगा दिया जहां मौके पर पुलिस प्रशासन संभालरहा है।

Next Post

जिंदल पैंथर ने अरावली पोलो को 8-7 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, रोमांचक मुकाबले में सिमरन शेरगिल चमके

Sat Oct 10 , 2026
नोएडा, नोएडा स्थित जिंदल पोलो एस्टेट में आयोजित चार सप्ताह के 2026 पोलो सीजन के तहत खेले गए पहले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में जिंदल पैंथर ने अरावली पोलो को 8-7 से शिकस्त देकर फाइनल में शानदार प्रवेश कर लिया है। मैच की शुरुआत से ही जिंदल पैंथर ने आक्रामक रुख […]

You May Like