नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख सोनिया गांधी को रविवार शाम सर गंगाराम अस्पताल से सेहत में सुधार होने के बाद छुट्टी मिल गयी।
ठंड और दिल्ली प्रदूषण के कारण अस्थमा से जुड़े लक्षण बढ़ने पर श्रीमती गांधी को पांच जनवरी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में तेज़ी से हो रहे सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
ग़ौरतलब है कि श्रीमती गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली प्रदूषण की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
