सांदीपनि विद्यालय में समर थिएटर वर्कशॉप, छात्राओं को मिल रहा अभिनय का प्रशिक्षण

भोपाल: लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कमला नेहरू कन्या सांदीपनि विद्यालय में पीपल्स थिएटर ग्रुप भोपाल के तत्वावधान में 1 मई से एक माह की समर थिएटर वर्कशॉप संचालित की जा रही है। कार्यशाला में कक्षा 3 से 12वीं तक की 85 से अधिक छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।

कार्यशाला का प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ चाइल्ड काउंसलर, कथक नृत्यांगना और रंग निर्देशक श्रीमती सिंधु धौलपुरे द्वारा दिया जा रहा है। छात्राओं को अभिनय की बारीकियों के साथ वॉइस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज, संवाद अदायगी, मंच संचालन, इंप्रोवाइजेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा मंच सज्जा से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। थिएटर गेम्स, कहानी निर्माण, किरदार निभाने और समूह गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कार्यशाला के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित नृत्य प्रस्तुति और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित नाटक तैयार किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों का मंचन 31 मई को अहिल्याबाई जयंती पर आयोजित समापन समारोह में किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Next Post

रिकॉर्ड मुनाफा, शून्य वेतन और सरकार को बड़ा योगदान; रिलायंस ने पेश किया विकास का नया मॉडल

Thu May 28 , 2026
मुंबई। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में जहां एक ओर 95,754 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा सालाना मुनाफा दर्ज किया, वहीं दूसरी ओर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार छठे वर्ष भी कंपनी से कोई वेतन नहीं […]

You May Like