मोदी का 12 साल में बनाया ढांचा ढहने की कगार पर है : राहुल

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जो आर्थिक ढांचा खड़ा किया है, वह बेहद कमजोर है और ढहने की कगार पर पहुंच गया है तथा देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जिसकी आहट साफ सुनाई दे रही है। श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जो ढांचा तैयार किया, वह केवल उद्योगपति अडानी और अंबानी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया और अब वही ढांचा भरभराकर ढहने वाला है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से सत्ता और बड़े उद्योगपतियों को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि उनके पास इससे निकलने के रास्ते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है। मोदी जी ने 12 साल में जो ढाँचा खड़ा किया, वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था और अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है। चोट उन्हें नहीं लगेगी, उनके पास निकलने के रास्ते हैं।” उन्होंने कहा कि इस ढांचे के ढहने का सबसे अधिक असर युवाओं, गरीबों, मध्यमवर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, जो कभी इस व्यवस्था का हिस्सा ही नहीं थे। उन्होंने लोगों से अपने आसपास की परिस्थितियों को देखने और यह सोचने को कहा कि वे इस ढांचे का हिस्सा हैं या आने वाले आर्थिक तूफान के शिकार।

.....

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी, दालों के दाम बढ़े, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 3,871 रुपये […]

You May Like