अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, हिन्दी को बताया संस्कृति और गौरव की पहचान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हिन्दी हमारे लिए केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह देश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अविरल धारा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी समाज को जोड़ने का एक अप्रतिम माध्यम है, जो राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती है।

उन्होंने विश्व स्तर पर हिन्दी भाषा को समृद्ध और प्रतिष्ठित करने में योगदान देने वाले सभी साहित्य साधकों, लेखकों और भाषा प्रेमियों को नमन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।डॉ.यादव ने विश्वास जताया कि हिन्दी निरंतर प्रगति करते हुए वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Next Post

Nobel Peace Prize के लिए बेकरार ट्रंप, बोले ‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध’

Sat Jan 10 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाक परमाणु युद्ध रुकवाकर करोड़ों जानें बचाईं। उन्होंने खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा हकदार बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचाते हुए दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच […]

You May Like

मनोरंजन