भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ‘कठिन स्थिति’ में हैः पूर्व पाकिस्तानी एयर मार्शल

इस्लामाबाद, 10 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शन मसूद अख्तर ने स्वीकार किया है कि भारत की ओर से पाकिस्तान स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए सटीक हमलों के कारण देश मुश्किल घड़ी में है।
सेवानिवृत्त एयर मार्शल ने टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में कहा, ”मौजूदा समय में हम कठिन स्थिति में हैं और अभी हमारे पास स्पष्ट जबाव नहीं है।” उन्होंने भारत-पाक की सैन्य संख्याओं में व्यापक असमानता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सैन्य संख्या 16 लाख है जबकि पाकिस्तान की मात्र छह लाख ही सैन्य संख्या है।
पूर्व मार्शल ने अपने बयान में कहा, ”किसी भी तरह की धार्मिक युद्ध की बयानबाजी भारत-पाक के बीच तनाव को कम नहीं कर सकती। उनका मानना है कि स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है और अमेरिका के इस संघर्ष में हस्तक्षेप करने से ही दोनों के बीच तनाव को कम करने की उम्मीद की जा सकती है।
उन्होंने अरब देशों और ईरान के कूटनीति प्रयासों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा,“ भारत उनकी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है। भारत इन देशों के कूटनीति प्रयासों से सहमत नहीं है, इसलिए, हमें गंभीरता से सोचकर ठोस कदम उठाने होंगे।”

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगना ढेर

Sat May 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के 6 मई की रात को चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगनाओं के साथ साथ सैकड़ों अन्य आतंकवादी मारे गये। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में मौलाना मसूद अजहर के परिजनों सहित ऐसे […]

You May Like