जिले की मंडियों में मटर के भाव गिरे

बड़ी मात्रा में मंडियों में पहुंच रहा मटर

 जबलपुर: जिले की मंडियों में इन दिनों मटर के भाव गिर चुके हैं, जिसका मुख्य कारण बड़ी मात्रा में मटर की आवक हो रही है। इतनी बड़ी मात्रा में मटर की आवक होने के कारण व्यापारी भी कम रेट में मटर खरीद रहे हैं, जिसके कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है और मजबूरन उन्हें कम भाव में ही मटर बेचना पड़ रहा है। बुधवार को भी जिले की दोनों मंडियों में मटर की आवक बनी हुई थी, जहां सैकड़ों की संख्या में गाडिय़ां मंडी परिसर में आई थी। जिसके कारण बहुत ही कम भाव में व्यापारीयों द्वारा मटर खरीदा गया है।
16 से 20 रूपए तक रहा मटर का भाव
जानकारी के अनुसार बुधवार को मंडी में पहुंचा मटर का भाव किसानों को 16 से 20 रूपए तक मिला है। यह भाव पिछले दिनों मिले रेट के हिसाब से बहुत फर्क आया है। पहले किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल से मटर का भाव मिला जाता था। अब वही मटर का भाव 1600 रूपए से लेकर 2000 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मटर का रेट मिला है। जिससे किसानों के अन्दर मायूसी देखने को मिली।
फैक्ट्री मटर का भाव और कम
मटर मंडियों में व्यापारियों द्वारा फैक्ट्री का माल भी खरीदा जाता है, जिसके लिए उस मटर का रेट और भी ज्यादा कम हो गया है।  जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा अच्छी क्वालिटी का मटर जहां 20 रुपए तक बिक रहा था तो वही फैक्ट्री का माल 11 से 15 रुपए के बीच में किसानों से खरीदा जा रहा है। इसके चलते मजबूरन किसान इस रेट में मटर बेच रहे हैं और अपनी लागत निकाल रहे हैं।

Next Post

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Thu Feb 6 , 2025
नागपुर 06 फरवरी (वार्ता) इंग्लैंड ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के लिए खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के किप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद बटलर […]

You May Like