महापौर ने भोपाल में उठाई आवाज, मुख्यमंत्री पथ निर्माण के लिए 25 करोड़ की मांग

जबलपुर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में भोपाल के बल्लभ भवन में प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, आयुक्त, एवं सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी आदि के साथ मैराथन बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शहर विकास के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई और जनहित के विषयों पर महात्वपूर्ण निर्णय लिये गए। इस अवसर पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहर विकास को गति प्रदान करने के विषयों पर चर्चा करते हुए 25 करोड़ रूपये की लागत से एकता चौक से जीरो डिग्री तक मुख्यमंत्री पथ निर्माण करने की मांग की।

साथ ही महापौर ने एक बार पुन: नगरीय प्रशासन मंत्री से मांग की कि शहर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर सख्त कानून बनाया जाये और उस कानून के दायरें में लाकर उनके विरूद्ध कठौर कार्रवाई की जाये। बैठक में विशेषतौर पर पीएम आवास योजना, स्वच्छता पखवाड़ा, गीता भवन एक्शन प्लान, पीएम ई बस सेवा, अमृत हरित अभियान, फायर मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट सिटी एक्शन, फाइव ईयर रोड मेप एक्शन प्लान पर चर्चा के केंद्र में हैं। बैठक के संबंध में महापौर ने बताया कि मुख्यत: निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। नगर निगम जबलपुर के लिए भी राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए गये। जबलपुर नगर निगम से बैठक में महापौर के साथ निगमायुक्त राप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।

Next Post

11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में वाटर पोलो में कज़ाकिस्तान से 6-20 से हारा भारत

Tue Oct 7 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में वाटर पोलो और आर्टिस्टिक स्विमिंग के तीसरे दिन आज वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय पुरुष वाटर पोलो टीम कज़ाकिस्तान से 6-20 से हार गई। इस बीच, आर्टिस्टिक स्विमिंग में कज़ाकिस्तान की करीना माग्रुपोवा और विक्टर ड्रुज़िन ने क्रमशः महिला सोलो फ़्री […]

You May Like