
सिंगरौली ।पुलिस चौकी बरका के गन्नई में आज ऑटो एवं मोटरसाइकिल वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये। घायलो का प्राथमिक उपचार जारी है, हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मोटरसाइकिल में सवार दोनों अचेत अवस्था में थे।
