कांग्रेस ने कहा: भाजपा राज में ज़हर बन गई दवा, 20 बच्चों की मौत पर भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मौन

ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में ज़हरीली कफ़ सिरप से 20 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी प्रधानमंत्री का कोई बयान नहीं आया, कोई शोक संदेश तक नहीं। जो व्यक्ति वोट माँगने के लिए बार-बार मध्यप्रदेश आ सकता है, वह 20 मासूमों की मौत पर चुप है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि कोई बड़ा भाजपा नेता भी इस त्रासदी पर संवेदना व्यक्त करने आगे नहीं आया, न सिंधिया, न विजयवर्गीय, न शिवराज सिंह, न अमित शाह।

सब खामोश हैं क्योंकि इन्हें पता है कि जनता अब सवाल नहीं पूछती। इन्हें विश्वास है कि चाहे 20 बच्चे मरें या 2000, लोगों को धर्म और नफरत के मुद्दों में उलझाकर वोट फिर भी मिल जाएंगे।धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान न केवल असंवेदनशील है बल्कि यह साबित करता है कि भाजपा सरकार जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है। राज्यपाल स्वागत समारोह में व्यस्त हैं, मंत्री प्रेस कॉन्फ़्रेंसों में और भाजपा नेता अगले चुनाव की तैयारियों में, किसी को फर्क नहीं पड़ता कि 20 परिवारों के घरों में सन्नाटा पसरा है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शासन की विफलता नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक संवेदनहीनता का भी प्रमाण है। हमने ही आँखें बंद कर वोट दिया, हमने ही सरकार से जवाब माँगना छोड़ दिया, हमने ही अस्पतालों और दवाओं की गुणवत्ता की जगह मंदिर-मस्जिद और लव जिहाद जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अब सवाल यह नहीं कि 20 बच्चे क्यों मरे, बल्कि यह है कि हम इतने असंवेदनशील क्यों हो गए हैं?

कब तक हम मौतों को “दुर्भाग्य” कहकर भूलते रहेंगे? अगर जनता अब भी चुप रही, तो अगली बार मरने वाला किसी और का नहीं, हमारा अपना बच्चा होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृत बच्चों के परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवज़ा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ज़हरीली कफ़ सिरप बनाने वाली कंपनी और संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, और पूरे मामले की न्यायिक जाँच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए।

Next Post

कानपुर में विस्फोट की वजह पटाखों का अवैध भंडारण,पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Thu Oct 9 , 2025
कानपुर 09 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के मूलगंज क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में खिलौने की दुकान के सामने हुये विस्फोट के सिलसिले में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को तत्काल प्रभाव से हटा […]

You May Like