पुलिस ने 50 साइलेंसर और हूटर नष्ट किए

हरदा:शहर में ट्रैफिक पुलिस ने 50 से अधिक अवैध साइलेंसर और हूटरों को नष्ट कर दिया। साईं मंदिर के पास बुलडोजर से इन्हें कुचला गया। यह कार्रवाई सड़कों पर शोर मचाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि अवैध साइलेंसरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन महीनों में 50 से अधिक साइलेंसर और दर्जनों हूटर जब्त किए गए थे।

इन सभी को बुलडोजर से नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों और कारों पर हूटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
कर रही है। इन वाहनों की आवाजों से अन्य लोग अक्सर घबरा जाते है। इन वाहन चालकों को पहले भी अपने वाहनों से इन्हें हटाने की समझाइश दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं किया, इसलिए यह कार्रवाई की । आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

हंडिया तहसील को मिले नगर पंचायत का दर्जा, बने पर्यटन नगरी

Mon Dec 1 , 2025
हण्डिया:नर्मदा के दक्षिण तट पर स्थित पावन नगरी हंडिया को भी पर्यटन नगरी एवं नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की बरसों से नागरिक मांग कर रहे हैं। हण्डिया एक आस्था नगरी, होने के साथ साथ ऐतिहासिक नगरी भी है यहां आस-पास अनेक ऐतिहासिक धरोहर हंडिया की पहचान है, पूर्णिमा, […]

You May Like

Play sound