डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्व

सीहोर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कामकाजी बैठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक और जिला कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए कार्य रहे हैं.उनके नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है. पार्टी के सभी कार्यकर्ता देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दें.

कामकाजी बैठक को संभाग प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया. इस दौरान राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, विधायक रमाकांत भार्गव, जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक सुदेश राय एवं गोपाल इंजीनियर उपस्थित थे.

जिला प्रभारी विकास विरानी ने अपने संबोधन में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जि मेदारियां मिले इस विषय पर ध्यान रखने को कहा. संभाग प्रभारी डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान ने एसआईआर विषय की समीक्षा करने के साथ ही आजीवन सहयोग निधि व आगामी कार्यक्रमों के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी.

Next Post

सैन्य परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने किया मिलिट्री अस्पताल का दौरा 

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर। मध्य भारत एरिया के सैन्य परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा हरप्रीत कौर ने मिलिट्री अस्पताल, जबलपुर में ‘वात्सल्य: अर्ली इंटरवेंशन सेंटर’ का दौरा किया। उनके साथ पल्लवी शर्मा, फैमिली वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्षा भी मौजूद थीं। दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियांक अगस्त्या, बाल रोग विशेषज्ञ ने केंद्र में […]

You May Like