सिरप से बच्चों की मौत का मामला: फार्मास्यूटिकल्स पर छापा

जबलपुर। छिंदवाड़ा में एक महीने के अंदर किडनी फेल होने के कारण मासूम बच्चों की लगातार हो रही मौतों से हड़कंप मच हुआ हैं। शुरूआत में ये मौसमी बुखार के सामान्य मामले लग रहे थे। लेकिन अब ये मामले जानलेवा रूप ले चुके हैं। इस बीच दिल्ली से आयी जांच टीम ने प्रारंभिक तौर पर पाया मौतों के पीछे बुखार-सर्दी खांसी में दिए जाने वाले सिरप के कारण हो रही है। जिसके बाद डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप के बैचों की तत्काल जांच की गई। राज्य भर में सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसी सिलसिल में औषधि विभाग के अधिकारियों ने ओमती थाना अंतर्गत कफ सिरप डिस्टिब्यूटर कटारिया फार्मास्यूटिकल्स पर छापा मारा। स्वास्थ विभाग की 5 सदस्यों की टीम द्वारा जांच की जा रही है।

कटारिया फार्मास्यूटिकल्स के संचालक ने बताया कि उनके द्वारा चेन्नई की कंपनी से 660 कोल्ड्रिफ कफ सीरप की शीशियां मंगाई गई थी। जिसमें से सिरप की 594 शीशियां छिंदवाड़ा के तीन स्टॉकिस्ट को जबलपुर से भेजी गई थी। शेष 66 शीशियां बची हुई थी, जिसमें से 16 शीशियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं बची हुई शीशियों को सील कर दिया गया है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि उक्त कफ सिरप की सप्लाई जबलपुर में कहीं भी नहीं की गई थी।

Next Post

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार: मातृशक्ति को समर्पित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

Fri Oct 3 , 2025
मंडला। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” यह कार्यक्रम पूरी तरह मातृशक्ति को समर्पित है। उन्होंने महिलाओं की सेहत और जागरूकता को […]

You May Like