शिक्षक दवे को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरूस्कार

शुजालपुर। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शुजालपुर मंडी के संगीत शिक्षक राजेश दवे को संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरूस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें संगीत साधना, कला संवर्धन तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के लिए उनके सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया. इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय प्राचार्य अल्पना राणा ने शिक्षक राजेश दवे को पुष्पमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की. प्राचार्य अल्पना राणा ने कहा कि शिक्षक राजेश दवे का यह सम्मान न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे शुजालपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. उनके मार्गदर्शन में छात्राओं को संगीत के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा मिल रही है. समारोह में उपस्थित शिक्षकगण एवं स्टाफ ने दवे की इस उपलब्धि को विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

Next Post

अन्नदाता पर बरसी आसमानी आफत, तबाह हुई फसलों का विधायक भीमावद ने किया निरीक्षण

Wed Jan 28 , 2026
शाजापुर/ मोहन बडोदिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि के बाद बुधवार को खेतों का नजारा बर्बादी का मंजर बयां कर रहा था. किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि व आंधी बारिश ने मानो पानी फेर दिया. ओलों की मार से चना, मसूर, गेहूं, संतरा सहित अन्य फसलें […]

You May Like