1500 सीटर हाल के साथ गीता भवन में बनेगी आकर्षक गैलरी

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप संस्कारधानी के नागरिकों को बहुत शीघ्र ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रांझी में एक विशाल सर्वसुविधायुक्त सुसज्जित एवं अत्याधुनिक गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थल को चिन्हांकन की कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों और अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस संबंध में विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार रांझी क्षेत्र में गीता भवन का निर्माण किया जाना है।

इसके लिए स्थल चिन्हांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गीता भवन में 1500 सीटर 1 हाल के साथ आकर्षक गैलरी, व्यावसायिक परिक्षेत्र एवं सांस्कृतिक, साहित्यिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे इन सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा। श्री रोहाणी ने बताया कि बहुत शीघ्र ही स्थल चिन्हित कर गीता भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एम.आई.सी सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दहिया, अपर आयुक्त व्ही. एन. वाजपेई, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र मिश्रा के साथ अन्य जिला एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जस्टिस अतुल श्रीधरन का छग की जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादले की अनुशंसा

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश अतुल श्रीधरन का स्थानांतरण अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया जाएगा। 27 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके छग हाईकोर्ट स्थानांतरण की अनुशंसा की थी। गत 14 अक्टूबर को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में केंद्र सरकार के आग्रह पर […]

You May Like